सिरसा। ओढां रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की गई 130 घोषणाओं पर विभागों ने अब काम शुरू कर दिया गया है। इनके प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज जा रहे हैं। सीएम घोषणा के तहत स्वास्थ्य, खेल स्टेडियम, पशु अस्पताल, स्कूल, सड़क, नहरों की मरम्मत सहित अन्य कई कार्य करवाए जाने हैं।
ओढ़ां रैली में मुख्यमंत्री ने जिले में स्वास्थ्य, खेल स्टेडियम, नशा मुक्ति केंद्र, सड़कों के निर्माण को लेकर घोषणाएं की थी। घोषणाओं के बाद अब इन पर अधिकारिक रूप से कार्य शुरू होगा। कई विभागों की ओर से कार्य करवाने को लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नक्शे, स्थान सहित अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर के बाद विभाग अपने-अपने मुख्यालय को एस्टीमेट भेजेगा। इन घोषणाओं में मुख्यत: सिरसा के अंडरपास और ओवरब्रिज का भी अब काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
यह करवाए जाएंगे विकास कार्य
सीएम घोषणा में शामिल विकास कार्यों में गांव कंवरपुरा में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का निर्माण, गांव नहराना, फूलकां और नेजियाखेड़ा में सब हेल्थ सेंटर का निर्माण, गांव जोधकां से ढाणी पुरबियान तक, गांवचाड़ीवाल से दड़बा तक, गांव नहराणा से शक्करमंदोरी तक, गांव मोचीवाली से कुक्कडथाना तक, गांव नेजिया से रंधावा तक, गांव जोधकां से मोचीवाली तक सड़क का निर्माण को मंजूर प्रदान की गई है। इसके साथ ही सिरसा वार्ड नंबर तीन में हुडा सेक्टर 19, 20 और 21 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, वनमंदोरी डिस्ट्रीब्यूटरी से हेड तक सड़क निर्माण, गांव केलनियां में खेल स्टेडियम का निर्माण, सिरसा में रेलवे फाटक पर आरओबी और आरयूबी का निर्माण, सिरसा में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए खोदी गई सभी सड़कों और गलियों का निर्माण, सिरसा में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना और सिरसा में बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डालने के कार्य का मंजूर किया गया है। सिरसा में कंगनपुर रोड स्थित चौ. देवीलाल पार्क के पास प्राथमिक स्कूल के भवन निर्माण को मंजूर किया गया है।
मुख्यमंत्री की ओर से की गई 130 घोषणाओं पूरा करने के लिए कार्य शुरू किए गए हैं। संबंधित विभागों की ओर से घोषणा को पूरा करवाने के लिए मुख्यालय को भेजा जाएगा। इसमें आरओबी, स्वास्थ्य, खेल स्टेडियम सहित अन्य कार्य किए जाने हैं। -कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिरसा।