फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। गांव बुढ़ाभाणा से किराड़कोट के बीच बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बिहार प्रांत के पूर्णिया जिले के निवासी थे और किराड़कोट गांव में रहकर मजदूरी करते थे। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के दोनों का गांव किराड़कोट में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक बिहार के पूर्णिया जिला के रहने वाले मजदूर अजय व राकेश पिछले काफी समय से गांव किराड़कोट में किसानों के खेतों में मजदूरी करते थे। दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। बताया जा रहा है कि दोनों बुधवार की देर रात बाइक से गांव किराड़कोट से बुढ़ाभाणा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में तीव्र मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में इस मार्ग पर आवागमन कम ही रहता है, जिसके चलते दोनों घायल रात भर वहीं पड़े रहे। सुबह लोग उधर से निकले तो दोनों को सड़क के किनारे देखा गया। उस वक्त दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के गांव किराड़कोट में ही दोनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया। बडागुढ़ा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि उनके पास इस बारे कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें