फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देने वालों ने ही किया महिला से दुष्कर्म

Mon, 08 Sep 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को सिलाई-कढ़ाई का कार्य सिखाने वाली एक प्रशिक्षिका को बाइक सवार से लिफ्ट मांगना काफी महंगा पड़ गया।
विज्ञापन



बाइक सवार दो व्यक्तियों ने सुनसान जगह आते ही प्रशिक्षिका को जबरन खेतों में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। रोड़ी थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करवाए गए हैं।

पुलिस ने अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह गाव में बच्चों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देती है। शनिवार रात वह बस पर सवार होकर सरदुलगढ़ से रोड़ी बस अड्डा पहुंची।
विज्ञापन


रात के करीब आठ बज जाने के कारण जब उसे गांव जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो उसने मजबूरन लिफ्ट मांगकर गांव जाने का मन बनाया। इस पर उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी।

बाइक पर दो जने सवार थे। पीड़िता का आरोप है कि वह बाइक पर पीछे बैठी थी कि कुछ दूरी पर सुनसान जगह आते ही चालक ने बाइक रोक दी।

इसके बाद उक्त दोनों व्यक्ति जबरन उसे खेतों में ले जाने लगे। जब उसने शोर मचाया तो दोनों व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपित उसे घसीटते हुए खेतों में ले गए और उसके साथ दुराचार किया।

बाद में दोनों बाइक लेकर फरार हो गए। बाद में उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी लाल देवी ने बताया कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। बयान में पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान मंगा सिंह निवासी रोड़ी के रूप में की है।

सरे आरोपी को पीड़िता नहीं पहचानती है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें