फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी को हरा कैथल बना विजेता

Sat, 06 Sep 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगितया का शुभारंभ शहीद भगत सिंह स्टेडियम में करवाया गया।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा ब्रह्मदास ने बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें एक-दूसरे के निकट आने का मौका देते हैं। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के पुरुष व महिला वर्ग की सभी जिलों की टीमें भाग ले रही हैं।


पहला मुकाबला महिला वर्ग में कैथल व रेवाड़ी के बीच हुआ, जिसमें कैथल ने 12-2 के अंतर से मुकाबला जीत कर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई।

इसके बाद महिला वर्ग में फतेहाबाद व पंचकुला के बीच खेले गए मैच में फतेहाबाद ने पंचकूला को 6-5 के अंतर से पराजित किया।

महिला वर्ग में महेंद्रगढ़ व हिसार के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के अंक बराबर रहने के कारण कोई परिणाम नहीं निकल पाया अब इनके बीच एक और मैच करवाया जाएगा। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में भिवानी ने रेवाड़ी को 11-6 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभारंभ अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजपाल कादियान, जिला प्रधान राजेंद्र कंबोज, बीईओ आत्मप्रकाश मेहरा, डीएसओ लछमण सैनी, एईओ हरबंस सिंह, भीम सिंह, राममूर्ति सिहाग, महेंद्र कंबोज आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के पहले दिन बारिश के कारण मैच कम हो पाए। शेष मुकाबले शनिवार व रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें