फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: करवाचौथ के लिए महिलाओं ने तैयारियां कीं शुरू, बाजारों में रौनक बढ़ी

विज्ञापन
सिरसा।शहर में लेडिज कपड़ाें की दुकान पर सूट दिखाने के बाद समेटते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। करवाचौथ का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कपड़ों की दुकानों पर रौनक बढ़ती जा रही है। महिलाएं इस खास मौके पर पहनने के लिए नए परिधानों की खरीदारी में व्यस्त हैं। शहर के मुख्य बाजारों में सूट और साड़ियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।करवाचौथ पर महिलाएं विशेष रूप से लाल, मैरून और गुलाबी रंग को अधिक महत्व देती हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि इन रंगों के कपड़े सबसे पहले बिक जाते हैं। खासतौर पर रेड शेड के डिजाइनर सूट और भारी बॉर्डर वाली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। दुकानदार बंटी ने बताया कि जितनी भी महिलाएं करवाचौथ के लिए खरीदारी करने आ रही हैं, उनमें से ज्यादातर लाल और मैरून रंग ही चुन रही हैं। यह रंग सुहाग का प्रतीक भी माना जाता है।

डिजाइनर सूट की ओर बढ़ रहा रुझान

पहले जहां महिलाएं पारंपरिक साड़ियों को ही प्राथमिकता देती थीं, वहीं अब उनका रुझान डिजाइनर सूट की ओर बढ़ रहा है। बाजार में प्लाजो सूट, शरारा सूट और गोटा-पट्टी वाले हैवी सूट खूब पसंद किए जा रहे हैं। कॉलेज जाने वालीं लड़कियां स्टाइलिश और हल्के डिजाइनर सूट लेना पसंद कर रही हैं, जबकि विवाहित महिलाएं गोटा-पट्टी और जरी के काम वाले कपड़ों की तलाश में हैं।
विज्ञापन


-

साड़ियों में बनारसी और जॉर्जेट की मांग

साड़ियों में बनारसी, जॉर्जेट और सिल्क की सबसे ज्यादा मांग है। हल्के वजन की जॉर्जेट साड़ियां युवतियों की पहली पसंद हैं, जबकि बनारसी और सिल्क की साड़ियां परंपरा को ध्यान में रखते हुए बड़ी उम्र की महिलाएं ज्यादा खरीद रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, करवाचौथ के लिए विशेष रूप से रेड और मैजेंटा कलर की बनारसी साड़ियों की मांग बढ़ी है।





कढ़ाई और हैंडवर्क वाले कपड़े छा रहे

इस बार करवाचौथ पर कढ़ाई और हैंडवर्क वाले कपड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं। दुकानों पर हाथ की कढ़ाई, जरी वर्क और मिरर वर्क वाले कपड़ों का कलेक्शन खासा आकर्षण का केंद्र है। महिलाएं कहती हैं कि वे करवाचौथ जैसे अवसर पर पारंपरिक कपड़े के साथ कुछ अलग और खास दिखना चाहती हैं, इसलिए डिजाइनर हैंडवर्क वाले कपड़े ज्यादा खरीद रही हैं।

-

बाजार में लगी भीड़

शहर मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, सदर बाजार, बरनाला रोड व अन्य बाजारों में कपड़ों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रहती है। दुकानदार शंटू बताते हैं कि शाम के समय ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। कई दुकानों के बाहर तो महिलाओं की लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। महिलाएं अपने परिवार के साथ आकर घंटों तक अपनी पसंद के कपड़े चुनती हैं और फिर करवाचौथ के दिन पहनने के लिए विशेष परिधान लेकर ही लौटती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें