फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पति व सास-ससुर ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Thu, 23 Apr 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। एमसी कॉलोनी में एक विवाहिता को उसके पति व सास-ससुर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दुर्गा शक्ति की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।





पुलिस को दिए बयान में एमसी काॅलोनी निवासी पूनम गोयल ने बताया कि उसका अपने पति रजत गोयल के साथ काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा है। 22 अप्रैल को वह कमरे में थी। इसी दौरान उसकी सास अनीता ने उसे आवाज लगाकर कहा कि गेट खोल अलमारी से कुछ सामान निकालना है।
विज्ञापन

उसने जैसे ही गेट खोला तो पति रजत गोयल, सास अनीता व ससुर भगवानदास ने उसे कमरे से बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उक्त सभी ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। धमकी दी कि दोबारा घर आई तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वह बस स्टैंड के पास आ गई। दुर्गा शक्ति की टीम ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी गोकुल चंद का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें