फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नर्सिंग स्टाफ के पति पर नकाबपोश युवकों ने किया

Thu, 23 Apr 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। शहर के अति-व्यस्त चौटाला रोड पर नागरिक अस्पताल के पास कार और बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश युवकों ने बुधवार को सरेआम गुंडागर्दी की। एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे सड़क पर अधमरा छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंडी किलियांवाली के दशमेश नगर निवासी अरमिंद्र पाल सिंह बुधवार सुबह डबवाली के सरकारी अस्पताल में तैनात अपनी पत्नी अमृतपाल कौर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को उनका चश्मा देने आया था। जैसे ही वह चश्मा देकर अपनी बाइक से अस्पताल परिसर से बाहर निकला। वैसे ही एक कार चालक ने अपनी गाड़ी उसकी बाइक के आगे अड़ा दी। अरमिंद्र पाल बाइक सहित नीचे गिर गया।
अरमिंद्र पाल ने बताया कि नकाबपोश युवक कार से बाहर निकले। तभी बाइक सवार कुछ नकाबपोश युवक और आ गए। सभी के हाथ में डंडे, बेसबाल बैट व तेजधार हथियार थे। उन्होंने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट की। उसे अधमरा कर छोड़कर वे भाग गए।
विज्ञापन

उसे गंभीर रूप से घायल देखकर लोगों ने उसे ई-रिक्शा से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि अरमिंद्र की बाजू, टांग और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिरसा रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें