फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला पर पड़ोसी महिला ने किया चाकू से हमला

Tue, 21 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चतरगढ़पट्टी में एक महिला पर पड़ोसी महिला ने चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बबली निवासी चतरगढ़पट्टी की ढाणी नाई वाली ने बताया है कि शनिवार दोपहर ढाई बजे वह पशुओं को संभालने के लिए गई थी। उस समय एक कटड़ी खुले में हरा चारा खा रही थी। पड़ोस की महिला नीलम ने उसे देख कटड़ी को ईंट मारी। जब उसने ईंट मारने के बारे में पूछा तो वह तैश में आ गई। इसी समय नीलम का पति पवन आ गया और उसने उसे धक्का दे दिया। धक्का लगते ही वह गिर गई।
पवन ने उसे लात मारी और उसकी पत्नी नीलम ने हाथ में लिए चाकू से उस पर वार कर दिया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें