सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल गश्त के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र से 1 किलो 800 ग्राम अफीम व 60 किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ कार सवार महिला सहित दो लोगों गिरफ्तार किया है। टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान त्रिलोक सिंह उर्फ तोती निवासी ढाणी बरियाम सिंह थाना रानियां तथा सजन उर्फ रमन निवासी गुलमोहर नगर, लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।
गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। सेल प्रभारी ने बताया कि नारकोटिक्स ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त के दौरान ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान राजस्थान की ओर से एक आई 20 कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर उक्त कार को रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से एक किलो 800 ग्राम अफीम व 60 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि यह अफीम तथा डोडा पोस्त राजस्थान क्षेत्र से लेकर आए थे और इसे रानियां तथा पंजाब क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।