फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा योद्धा सम्मेलन से सरकारी अनियमितताएं को लाएंगे : दुष्यंत

विज्ञापन
सिरसा। युवा योद्धा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीडं। पार्टी
विज्ञापन
सिरसा। नई अनाज मंडी में मंगलवार को जननायक जनता पार्टी का युवा योद्धा महासम्मेलन हुआ। सम्मेलन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवा योद्धा सम्मेलन से युवाओं को जागरूक करेंगे। सरकारी अनियमितताएं को सामने लाएंगे। प्रदेश में व्यापारी, राजनेता, चिकित्सक आदि कोई भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

आलम यह है कि रोहतक में अस्पताल बेचने के लिए डॉक्टर को धमकी आने लगी है। इस तरह की व्यवस्था जिस प्रदेश में हो, वह तरक्की नहीं कर रहा है। सरकार प्रदेश को बद से बदहाल हालत बनाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कुलपति ने अपने चहेतों को 18 नौकरियां दी हैं। अब उनको बैकडोर से पक्का करने के लिए इश्तिहार निकाले गए हैं। जो लोग बिना खर्ची पर्ची की बात करते थे। वह बैकडोर से रोजगार के नाम पर युवाओं को लूटने का काम कर रहे हैं।
अभी तक नहीं मिला किसानों को मुआवजा
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धान और बाजरा मंडी में आ चुका है। सरकार अब तक किसान की फसल को न तो खरीद पाई है और न ही एमएसपी दे पाई है। प्रदेश में साढ़े 18 लाख एकड़ भूमि जलमग्न हुई थी, सरकार ने एक रुपया भी मुआवजे के तौर किसानों को नहीं दिया है। प्रदेश में ऐसी दुर्गती किसानों की मैंने आज तक नहीं देखी। सरकारी मुआवजे से बचने के लिए पहले दिन से गिरदावरी को डिले करती आती है, ताकि खेतों से पानी सूख जाए। पिछली 15 तारीख से गिरदावरी का काम शुरू किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दो साल पहले हमने जो मुआवजा दिया था, वहीं रेट वहीं दरें आज दी जा रही है। हमने किसानों को उनके ट्यूबवेल व अन्य नुकसान का मुआवजा भी दिया था। सरकार तुरंत प्रभाव से किसानों को मुआवजा देने का काम करें।
विज्ञापन

नायब सैनी न तो इस फील्ड को समझ पाए, न ही ध्यान दिया

नायब सैनी न तो इस फील्ड को समझ पाए है, न ही उन्होंने ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री होने के बाद भी पांच दिनों तक उन्होंने बाढ़ प्रभावित एरिया का दौरा नहीं किया। इससे पता चलता है कि वह कितने गंभीर है। मेरे कुरुक्षेत्र का दौरा करने के 72 घंटे बाद वह दौरा करके आते हैं। ये गंभीरता दिखती है कि किसान के प्रति उनकी क्या सोच है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उसकी पुलिस गायब है। प्रदेश की लायन ऑर्डर स्थिति क्लीयर है, ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है। इस तरह के हालात रही तो प्रदेश बद से बदहाल होगा। सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर में एक भी गलती पाई गई है, तो पूरी प्रक्रिया को गलत माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें