फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तेरा किसने किया शृंगार सांवरे...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
 अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में भजन संध्या पर मौजूद श्रद्धालु। 
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से एकादशी के उपलक्ष्य में भव्य जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। श्री श्याम बगीची के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि सोमवार रात सवा सात बजे शिवम कुमार ने पत्नी पल्लवी के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व धनंज्य शुक्ला ने विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने भजन- पलकों का घर तैयार सांवरे, ऐसी मस्ती कहां मिलेगी तू मस्ती में जीले, घुंघटियो आड़े आग्यो जी मैं देख कोणी पाई बाबा श्याम, आज रात मनै सपनो आयो बाबा हेला मारै सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।

भजन गायक हर्षित वैष्णव ने भजन- कीर्तन की है रात, मूंछां की मरोड़ ऐसो रौब है निरालो, प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश कलयुग का राजा खाटू नरेश सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। बाद में भजन गायक विशू गर्ग ने भजन- वीर हनुमाना अति बलवाना, श्याम मेरे घर आएंगे, आएंगे-आएंगे, मेरी झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे, हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी, साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कोन सुनेगा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। रात को सवा नौ बजे श्री श्याम रसोई का प्रसाद वितरित किया गया। रात को भजन संध्या के समापन पर आरती की गई और बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें