फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक शहर, हम सब एक की नई राह पर दाैड़ेगा कालांवाली का विकास

विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में बैठक करते हुए प्रधान महेश झोरड व पार्षद। 
विज्ञापन
कालांवाली। नगर पालिका की नौ साल बाद हाउस की पहली औपचारिक बैठक सोमवार को प्रधान महेश झोरड़ की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सफाई व्यवस्था, जल निकासी, टूटी सड़कें, स्ट्रीट लाइट्स, मंडी क्षेत्र की दुर्दशा और आगामी विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। प्रधान ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पूरा शहर एक वार्ड है और हम सब एक हैं। कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। शहर स्वच्छ होगा, तभी लोग स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी

प्रधान ने बताया कि वर्तमान में नगर में केवल 11 स्थायी और 26 अस्थायी सफाई कर्मचारी हैं, जबकि पहले यह संख्या 60 से अधिक थी। नगर क्षेत्र के विस्तार के बावजूद स्टाफ नहीं बढ़ने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 60 सफाई कर्मचारियों की जरूरत को पूरा किया जाएगा।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
मंडी क्षेत्र को प्राथमिकता पर विकसित किया जाएगा।
मंडी में नई इंटरलॉकिंग सड़कें और सीवरेज सिस्टम का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड की जाएंगी।
प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी।
कचरा प्रबंधन पर विशेष कार्य होगा, कंपोस्ट यूनिट स्थापित की जाएगी।
गंदे पानी की निकासी के लिए ट्यूबवेल और पंप सिस्टम लगाया जाएगा।
सरकारी स्कूलों और अस्पतालों के पास की सड़कें व गलियां सुधारी जाएंगी।
शहर के लिए बनेगा नया मास्टर प्लान
प्रधान महेश झोरड़ ने बताया कि कालांवाली के विकास के लिए आगामी 10 से 15 वर्षों को ध्यान में रखकर एक नया मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित, मूलभूत सुविधाओं से युक्त और आर्थिक व रोजगार के अवसरों से भरपूर बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें