फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग मंडी में गेहूं की धीमी उठान से आढ़ती परेशान

Mon, 27 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मंडी के अंदर पड़ी गेहूं। संवाद 
विज्ञापन
दुकानों के आगे लगे गेहूं के ढेर
विज्ञापन

फोटो 23

संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। डिंग की नई अनाज मंडी में गेहूं उठान की धीमी रफ्तार ने आढ़तियों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मंडी में दुकानों के आगे गेहूं के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। ये एक सप्ताह से नहीं उठ पाए हैं। इससे आढ़तियों को भंडारण और व्यवस्था में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसानों को भी अपनी उपज के भुगतान में देरी और नई फसल रखने के लिए स्थान की कमी जैसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन



इस बार मंडी में गेहूं की आवक एक अप्रैल से शुरू हुई थी। अब तक कुल 7,26,347 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंच चुका है। इसके मुकाबले केवल 2,71,501 क्विंटल गेहूं की ही उठान हो पाई है। गातार बढ़ती आवक और सीमित उठान के कारण मंडी में अव्यवस्था की स्थिति बनती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें