फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में 524 प्राइमरी स्कूलों में तीन महीने से नहीं पहुंचा गेहूं

विज्ञापन
पतली डाबर गांव का राजकीय स्कूल। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के राजकीय प्राइमरी विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड-डे-मील को गेहूं पिछले तीन माह से नहीं पहुंचा है। विद्यार्थियों को दाल व चावल खाकर ही संतोष करना पड़ रहा है। इसके साथ ही मिड डे मील वर्करों का वेतन भी पिछले डेढ़ माह से अटका हुआ है। इसके कारण कार्यकर्ताओं ने दिवाली तक वेतन न आने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि टेंडर न होने के कारण यह दिक्कत आई है।
शहर के करीब 524 प्राइमरी स्कूल में पिछले तीन महीने से गेहूं नहीं पहुंचा है। इसके अलावा मोचीवाली के राजकीय स्कूल में तो पिछले चार महीने से राशन नहीं पहुंचा है। ऐसे में मिड डे मील वर्कर्स उधार राशन खरीदकर बच्चों को खिला रहे हैं। मिड-डे-मील वर्कर्स ने बताया कि अधिकारियों की ओर से सुनवाई न किए जाने के कारण वर्कर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सितंबर, अक्तूबर का वेतन भी नहीं आया है। इसके कारण त्योहार फीके पड़े हुए है। बहुत-सी वर्कर विधवा हैं। इनके घर का गुजारा इसी वेतन से चलता है।
विज्ञापन



जिला की मिड डे मील वर्कर को दो माह से वेतन नहीं मिला है। दिवाली तक सभी वर्कर्स का वेतन नहीं आया तो हम आंदोलन करने पर मजबूर होंगी। वर्कर अपना काम नही करेंगी। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल में बच्चों ने गेहूं नहीं आया है। चावल ही बनाकर विद्यार्थियों को देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज रानी, सचिव, मिड-डे-मील वर्कर्स यूनियन।



निदेशालय की ओर से आदेश जारी किए गए थे कि अब मिड डे मील के लिए गेहूं नहीं आटा पहुंचाया जाएगा। किसी भी कंपनी से टेंडर न होने के कारण दिक्कत आई है। निदेशालय से दोबारा से गेहूं स्कूलों तक पहुंचाने पर चर्चा चल रही है। जल्द ही स्कूलों को गेहूं पहुंचा दिया जाएगा। -संजय मोंगा, मिड डे मील अधिकारी, शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें