क्षेत्र के गांव तख्तमल के ग्रामीणों को करीब दो सप्ताह से नहर बंदी के चलते पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में पंचायत सदस्यों की ओर से पिछले दो दिनों से लगातार ग्रामीणों को पानी मुहैया करवाकर राहत पहुंचाने का कार्य किया गया।
ग्राम पंचायत की ओर से नजदीकी नहरों में जमा पानी को ट्रैक्टरों, मशीनों, प्लॉस्टिक पाइप, कैंटर आदि की सहायता से जलघर में पानी पहुंचाया गया और ग्रामीणों को पेयजल की सप्लाई दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी राहत महसूस की और ग्राम पंचायत का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर सरंपच लखबीर कौर, इकबाल सिंह, बलकार सिंह, गुरमेल सिंह, जगसीर सिंह, सुखवंत सिंह, जोंगा सिंह, डल्ला सिंह, रेशम सिंह, सुरेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, दर्शन सिंह, संतू सिंह, रमन सिंह ने अपना सहयोग दिया।
गौरतलब हो कि पिछले करीब 12 दिनों से नहरबंदी के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पेयजल किल्लत के चलते ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे थे और पेयजल मोल खरीदकर पीना पड़ रहा था। इसके अलावा पशुओं के लिए पेयजल उपलब्ध करवाना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत की ओर से पेयजल सप्लाई शुरू कर राहत पहुंचाई गई।