फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज

Sun, 23 Apr 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
weather - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नगर में शुक्रवार देर रात्रि को आई आंधी के बाद मौसम का मिजाज शनिवार को पूरी तरह बदल गया। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहें और दिनभर धूल भरी आंधी चलती रहीं। धूलभरी आंधी से लोग परेशान अवश्य हुए लेकिन लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। पिछले कई दिनों से चल रहा 45 डिग्री का तापमान 41 डिग्री तक जा पहुंचा और इसके अभी ओर गिरने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मध्य रात्रि में तेज आंधी की वजह से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खेतों में इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है और अनेक किसानों ने थ्रेसर से गेहूं निकालने के बाद खेतों में ही तूड़ी के ढेर लगाए हुए हैं। आंधी की वजह से तूड़ी उड़ गई।

आंधी के साथ ही बारिश की आशंका के चलते किसानों को चिंता सताने लगी। खेतों में काट कर रखी गेहूं को रातभर भागदौड़ कर सुरक्षित स्थल तक पहुंचाया।
आंधी की वजह से शुक्रवार रात्रि से ही बिजली गुल हो गई, जोकि अनेक इलाकों में दिनभर बहाल नहीं हो पाई। लोगों को रातभर अंधेरे में ही बीताना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण लोग आराम से सो नहीं पाए और सुबह भी बिजली की बहाली न होने से उनका कामकाज प्रभावित हुआ। कुछ कॉलोनियों में तो दोपहर 12 बजे तक बिजली बहाल हुई लेकिन अनेक कालोनियों में दोपहर बाद तक भी बिजली बहाल नहीं हो पाई। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आज काफी हद तक राहत मिली है। आज दिन में लू नहीं चली। मौसम के जानकारों के अनुसार रविवार को बरसात की संभावना बनी है। यदि बरसात होती है तो तापमान 35 डिग्री के आसपास आ जाएगा। पारा गिरने से नरमें की फसल को भी लाभ होगा क्योंकि अधिक तापमान में नरमे के पौधे झुलसने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें