फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो साल से टेल तक नहीं पहुंचा पानी किसानों को खरीदना पड़ रहा पेयजल

विज्ञापन
डबवाली।गांव चौटाला में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों से मिलते हुए वरिष्ठ
विज्ञापन
डबवाली। गांव चौटाला में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों से कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने मौके पर जाकर मुलाकात करते हुए उनकी समस्या सुनी और धरने को अपना समर्थन दिया। किसानों ने डॉ. केवी सिंह को बताया कि पिछले दो साल से टेल तक पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


इसके चलते सिंचाई तो दूर पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा और किसानों को खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग को इसके बारे में कई बार अवगत करवाया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। किसानों ने बताया कि पिछले दो साल से अधिकारी टेल पर पानी पहुंचने के झूठे आंकड़े दर्ज कर किसानों को गुमराह कर रहे हैं, इसके साथ ही भारत माला सड़क निर्माण में टेल का ड्राइंग से बना हुआ ढांचा टूट गया था।

वहां पर न तो पानी नापने का पैरामीटर निशान है और न ही पानी का एफएसडी नापने का कोई सिस्टम है। उन्होंने बताया कि आज तक इतना होने के बावजूद पिछले दो साल से हर रोज यहां बिना किसी माप के डिजिटल डाटा विभाग को भेजा जा रहा है, जो कि विभागीय लापरवाही का बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन


किसानों ने डॉ. सिंह को बताया कि आसाखेड़ा माइनर की आरसीसी री मॉडलिंग में भी भारी अनियमितताएं बरती गईं है, जिसके लिए किसानों ने धरना भी दिया था। किसानों ने उसकी जांच करवाने के लिए एक ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की। डॉ. केवी सिंह ने मौके पर संबंधित विभाग के एक्सईएन से बात कर उन्हें किसानों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान करने की मांग की। इसके साथ ही डॉ. सिंह किसानों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें