फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनाज मंडी में गेहूं की फसल का इंतजार, सरसों की आवक तेज

Sat, 05 Apr 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाज मंडी में रात के समय बिना झार के बोरियों में सरसों भरते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी में गेहूं की फसल का इंतजार हो रहा है। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन पांचवें दिन शनिवार तक एक भी किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी में नहीं पहुंचा। वहीं, मंडी में सरसों की आवक तेज है और खरीद जोरों पर हो रही है। वहीं, शुक्रवार को बिना झार के सरसों की भराई करने के मामले में एजेंसी को मार्केट कमेटी सचिव की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी होने के बाद शनिवार को मंडी में सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन


बता दें कि मंडी में अब तक जिलेभर में 2.77 लाख क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हो चुकी है। सरसों की तेजी से हो रही खरीद के बीच मंडी में सरसों का उठान का कार्य भी जारी है। उठान की गति तेज नहीं है। यदि गति को समय रहते हुए नहीं बढ़ाया गया तो गेहूं की एक दम से मंडी में आने वाली बंपर पैदावार का उठान करवाना एजेंसियों के बस की बात नहीं होगी। मंडी के बाहर सड़कों पर किसानों का गेहूं नजर आएगा। आढ़तियों का कहना है कि 10 अप्रैल के बाद मंडी में गेहूं आना शुरू हो जाएगी। सरसों का उठान इसी रफ्तार से चला तो मंडी के अंदर गेहूं रखने में दिक्कत हो सकती है।

वहीं, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता का कहना है कि गेहूं की खरीद को लेकर हर प्रकार से तैयारी है। मंडी में शुद्ध व ठंडे पानी की पूरी व्यवस्था है। किसानों व मजदूरों के लिए जगह-जगह ठंडे पानी के कैंपर व वाटर कूलर लगाए गए हैं। किसान भवन में बनी अटल कैंटीन में किसान व मजदूरों को 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है। उन्होंने कहा कि सरसों के खरीद के साथ ही 72 घंटे के भीतर बेची गई फसल की पेमेंट किसानों के खातों में भेजी जा रही है। सिरसा अनाज मंडी में अब तक डेढ़ लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई। इस बार गेहूं की पैदावार भी अच्छी हुई है। सरकार ने गेहूं का एमएसपी 2425 रुपए तय किया है। गेहूं में नमी 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन


नोटिस किया जा चुका है जारी
सचिव ने बताया कि बिना झार के सरसों की भराई करने मामले में एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं, एजेंसी को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही देखने को मिलती है तो जुर्माना व अन्य कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें