फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 05 Apr 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। रानियां थाना क्षेत्र में विधवा महिला को शादी का झांसा देकर व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि काफी समय पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात संदूराम से हुई। आरोप है कि संदूराम ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला का कहना है कि उसने संदूराम से अपना वादा निभाने को कहा तो उसने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के मजिस्ट्रेट समक्ष कलमबद्ध बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें