फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों पूनम और मुस्कान का स्वागत

Wed, 11 Feb 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा । ​खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए ग्रामीण व परिजन। संवाद
विज्ञापन
फोटो - 35
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव शक्कर मंदौरी में नेशनल लेवल वॉलीबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी बेटियों पूनम और मुस्कान का ग्रामीणों ने बुधवार को जोरदार स्वागत किया। यह नेशनल चैंपियनशिप लखनऊ में आयोजित की गई थी। इसमें दोनों खिलाड़ियों ने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व किया।

गांव पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। पूर्व सरपंच दयाराम सहारण ने बताया कि मुस्कान गांव शक्कर मंदौरी और पूनम गांव लुदेसर की मेहनत और लगन ने सिरसा जिले का मान बढ़ाया है। मुस्कान का पालन-पोषण नाना ने किया, क्योंकि उनकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था और पिता की भी कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। विषम परिस्थितियों के बावजूद मुस्कान ने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्रामीणों ने युवाओं से अपील की कि वे इन बेटियों की तरह प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहें और खेल व शिक्षा में आगे बढ़ें। स्वागत समारोह में दीवान सहारण, जॉनी शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें