फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहे वायरल फीवर के मामले

Wed, 19 Feb 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मौसम में पिछले एक सप्ताह से आ रहे बदलाव के कारण वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस कारण नागरिक अस्पताल में 25 मरीज उपचार के लिए भर्ती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दिन-भर धूप निकलने और सुबह-शाम की ठंड के दौरान खानपान और पहनावे में लापरवाही बरतने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देने से वायरल फीवर की समस्या बढ़ रही है। दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री का अंतर आ रहा है। बुधवार को तेजी से मौसम में बदलाव आया है, देर शाम को बूंदाबांदी हुई। हालांकि तेज हवाओं के कारण मौसम सर्द हो गया है।

जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया है और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जिसमें करीब 15 डिग्री का अंतर देखने को मिला। वहीं, मौसम में तेजी से बदलाव के कारण दिन में तेज धूप और गर्मी आमजन को बीमार कर रही है। नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पहले जहां नागरिक अस्पताल में 1000 के करीब मरीज दवा लेने के लिए आते थे। इन दिनों में नागरिक अस्पताल में 1300 के करीब मरीज दवा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, गला दर्द, और वायरल के पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ के पास भी 130 के करीब ओपीडी हो गई है। वहीं, वायरल की चपेट में आने पर गंभीरता के चलते कई मरीजों को भर्ती तक करना पड़ रहा है।

अभी बनी रहेगी मौसम में ठंडक
दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से धूप तो निकली लेकिन शाम करीब 5 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और हल्की हवा से घने बादल छाए रहे। देर शाम तक बारिश का मौसम बना रहा। लेकिन बारिश नहीं आई। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में बारिश की संभावना है। जिससे मौसम में ठंडक बनेगी।


मौसम के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में भी काफी अंतर है। जो लोगों को बीमार कर रहा है। एक से पांच साल के बच्चे इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। बीमारियों से बचने के लिए परहेज जरूरी है। खाने- पीने के चीजों में ज्यादा ठंडा न लें। कपडों के पहनने में भी सावधानी बरतें। बुखार और अन्य समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लें। डॉ. भरत भूषण , बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें