फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लड़कों में कासप्रीत और लड़कियों में प्रीतम पाल कौर बनी बेस्ट एथलीट

Wed, 19 Feb 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
प्रतियोगिता में नींबू दौड़ में हिस्सा लेतीं छात्राएं।
विज्ञापन
सिरसा। शाह सतनाम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से करवाई गई। खेलकूद प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत प्राचार्या डॉ. रजनी बाला के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लड़कियों में बीएड प्रथम वर्ष की प्रीतम पाल कौर और लड़कों में इसी कक्षा के कासप्रीत को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व है। खेलों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। खेल हमेशा मित्रता की भावना से खेलना चाहिए, शत्रुता की भावना से नहीं। हार और जीत की भावना के साथ खेल नहीं खेलना चाहिए। खेलों से छात्रों में धैर्य,सहनशीलता, आत्मविश्वास पैदा होता है। सभी खिलाड़ि़यों ने खेल पूरे जोश,उत्साह, आनंद, उमंग और अनुशासन के साथ खेलों में भाग लिया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम


100 मीटर दौड़ -

लड़कों में राजेंद्र प्रथम, कासप्रीत ने दूसरा व गुरमीत और संदीप ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों में प्रथम मनजीत, द्वितीय खुशप्रीत व तृतीय प्रीतम पाल कौर रहीं।

नींबू दौड़

लड़कों में आशीष, समीर व काशप्रीत ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों में नेहा ने पहला, प्रीतम ने दूसरा व भावना और पूजा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

शॉटपुट

लड़कों में प्रथम राकेश, दूसरा मोहित, तीसरा संदीप सिंह रहा।

लड़कियों में संतोष, प्रीतम व करण पाल कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

- भाला फेंक

लड़कों में प्रेमचंद, राकेश व राजेंद्र क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

लड़कियों में प्रथम संतोष, द्वितीय सिमरन व तृतीय करण पाल कौर रही।

- बोरी दौड़ - -

लड़कों में प्रथम कासप्रीत, दूसरा गुरमीत व संदीप व सतप्रीत ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया।

लड़कियों में प्रथम खुशप्रीत, द्वितीय मंजीत व तृतीय प्रीतम पाल रही।

- मटका दौड़

लड़कियों में प्रथम स्थान संतोष, दूसरा नेहा,तीसरा प्रीति ने हासिल किया।

रस्सी कूद में पहला पूजा,दूसरा प्रीतम व तीसरा मंजीत कौर ने हासिल किया।

- लगड़ी दौड़- -

लड़कों में प्रथम कासप्रीत, दूसरा राजेंद्र, तीसरा राकेश ने प्राप्त किया।

लड़कियों में प्रथम मंजीत कौर, दूसरा प्रीतम कौर व तीसरा स्थान नेहा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें