फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कबीर जयंती समारोह के लिए ग्रामीणों को दिया न्योता

विज्ञापन
चेयरमैन देव कुमार शर्मा ग्रामीणों को लेकर रैली को लेकर निमंत्रण देते हएु।
विज्ञापन
डबवाली। सिरसा में 11 जून को कबीर जयंती पर अनाज मंडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली करेंगे। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने क्षेत्र के गांवों पन्नीवाला मोरिका, फुल्लो, चठ्ठा, नोरंग, हस्सू, तिगड़ी,नुहियांवाली, टप्पी, जोगेवाला, ओढां, गांव डबवाली आदि का दौरा किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया और हरियाणा सरकार तथा भाजपा की नीतियों की सराहना की चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि रैली में अनेक कलाकार भी पहुंचकर संत कबीर की बाणी का बखान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने नेताओं के जन्मदिन न मनाकर समाज के महापुरुषों की जयंतियां मनाती है।

चेयरमैन देव कुमार शर्मा के इस दौरे से ग्रामीणों में रैली के प्रति उत्साह देखा गया। उन्होंने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को रैली का महत्व समझाया और उन्हें कबीर जयंती के इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ जुड़ने का निमंत्रण दिया। इस दौरान नवदीप सिंह सरां, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, थाना सिंह, सुचेत सिंह, समुंद्र सिंह, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें