फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नंदी व नीलगाय के अवशेष मिलने के मामले में ग्रामीणों ने बनाई 11 सदस्यीय कमेटी

Sun, 01 Dec 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गिदड़खेड़ा के धरना स्थल पर पहुंचे विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव गिदड़खेड़ा में नीलगाय और नंदी के अवशेष मिलने के मामले में छह गांवों के ग्रामीणों व बिश्नोई जीव रक्षा सभा का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मामले में ग्रामीणों ने 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने पुलिस प्रशासन को सोमवार दोपहर एक बजे तक का समय दिया है। इसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।

सूचना मिलने पर रविवार को डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन से फोन पर बात की तो एसपी ने बताया कि इस मामले में एसआईटी गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण को लेकर वे विधानसभा में आवाज उठाएंगे। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही है।
विज्ञापन


पूर्व में भी गोवंश और नीलगाय के अवशेष मिले हैं। किसी भी आरोपी को आज तक पकड़ा नहीं गया है। इस कारण ग्रामीणों को धरना देना पड़ा है। हमारी मांग है कि आरोपियों को पकड़ा जाए।

यह है मामला
शनिवार सुबह गांव गंगा से लखुआना रोड पर नील गाय और नंदी के अवशेष ग्रामीणों को मिले। इसके बाद बिश्नोई जीव रक्षा सभा के लोगों को सूचित किया गया। सभी ने मिलकर आस पास खोज की तो कई जगह पर अवशेष मिले। जीव प्रेमी चंद्रमोहन ने बताया कि नंदी और नील गाय की हत्या कर आरोपी चमड़ी व हड्डियां उतारकर लेकर गए हैं। कई जगहों पर पशुओं का खून पड़ा है। इसको लेकर पुलिस को सूचित किया गया था। दोपहर दो बजे तक पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो ग्रामीणों ने अवशेषों को डी-फ्रिज में रखकर धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि धरने पर गांव जंडवाला बिश्नोईयान, रामपुरा, रत्ताखेडा, गंगा , लखुआना, गिंदडखेड़ा और गांव लंबी से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। इस दौरान ओमप्रकाश तरड, नेकीराम गोदारा, सुनील गोदारा, बिश्नोई जीव रक्षा के जिला प्रधान मुकेश धायल, नरेश राहड़, सुभाष तरड, रमन लखुआना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक बोले- गोवंश की हत्या बेहद निंदनीय

विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि जीव हत्या के विरोध में ग्रामीणों के धरने की जानकारी मिली थी। गोवंश की हत्या बेहद निंदनीय है। इस मामले में जांच की जानी चाहिए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार पुलिस करें। इस तरह की घटनाओं पर रोक होनी चाहिए। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा।

मामले की जांच की जा रही है। टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। -किशोरी लाल, डीएसपी, डबवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें