फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: स्कूल जाने के लिए नहीं मिलती बस, बच्चों व ग्रामीणों ने लगाया जाम, अधिकारियों से मिला आश्वासन

Fri, 16 Sep 2022 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला/सिरसा (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों व राजनेताओं को बस की समस्या व स्कूल अपग्रेड को लेकर काफी अरसे से गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों और बच्चों ने रोड जाम करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने लगाया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव रामपुरा बिश्नोईयां में शुक्रवार को बस की समस्या को लेकर ग्रामीणों, अभिभावकों ने बच्चों सहित ने रोड जाम कर दिया। बच्चों ने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए बस की समस्या का समाधान करने की मांग की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों व ग्रामीणों को शनिवार से बस की व्यवस्था का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बस की समस्या को लेकर मांग पत्र भी सौंपा। 

विज्ञापन


प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, संदीप सिंह, बिहारीलाल, गुरप्रीत सिंह, बचन लाल,अश्विनी, अजय सिंह आदि ने बताया कि गांव रामपुरा बिश्नोईयां के स्कूल जाने वाले बच्चों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कारण अभिभावको ने बच्चों सहित मेन बस स्टैंड पर आकर जाम लगाया। उन्होंने बताया कि केवल एक प्राइवेट बस ही सवारियों व बच्चों को स्कूल पहुंचाने का एकमात्र साधन है। इसमें पन्नीवाला मोटा, घुकांवाली, राजपुरा, रत्ताखेड़ा गांव से ही बस बच्चों, सवारियों से लबालब भरी हुई रामपुरा बिश्रोईयां तक पहुंचती है। लड़कियों को खिड़कियों में लटक कर पढ़ने जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे कई बार कई बच्चे बस से गिर चुके हैं।
 
ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों व राजनेताओं को बस की समस्या व स्कूल अपग्रेड को लेकर काफी अरसे से गुहार लगाते आ रहे हैं, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों और बच्चों ने रोड जाम करने का फैसला लिया। रोड जाम की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों ग्रामीणों, अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। इसी दौरान कई बस चालक अपनी बस को वापस मोड़ कर जब दूसरे रास्ते से निकालने का प्रयास करने लगे। बच्चों व ड्राइवरों के बीच में काफी बहस हुई। इसके बाद रोडवेज के डीआई अजमेर सिंह ने मौके पर पहुंचे अधिकारी को शनिवार से बस का समाधान करने का
विज्ञापन

आश्वासन दिया।

जाम लगाकर बैठे ज्योति, मनीषा, मंजिल, रोहित, अंकित, धर्मपाल, पवन आदि ने बताया कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का लोक लुभावना नारा देकर दे रही है। दूसरी ओर लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में अपनी जान जोखिम में डालकर जाना पड़ रहा है। जिस बारे में राजनेताओं से लेकर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में कई बार मामला दिया गया है परंतु इस ओर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। 

बच्चों व ग्रामीणों के बीच में मौके पर उपस्थित पुलिस विभाग की ओर से रामकुमार उपनिरीक्षक ने रोडवेज के अधिकारी की दूरभाष के माध्यम से बात करवाई गई। ग्रामीणों और रोडवेज अधिकारियों के बीच में सहमति होने पर शनिवार तक जाम खोल दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो आगामी आने वाले दिनों में दोबारा रोड जाम किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें