फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने नाकेबंदी में पकड़े दो तस्कर, किए पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना वायरस के सक्रंमण को रोकने के लिए लॉकडाउन चल रहा है। प्रशासन के आदेशों पर लोगों को गांव से बाहर जाने से रोकने व प्रवेश करने के लिए ठीकरी पहरे लगाए गए है। शुक्रवार को गांव फूलकां के ठीकरी पहरेदारों ने बाहर से आए दो युवकों को रोक लिया। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों के जवाबों से जब पहरेदार संतुष्ठ नहीं दिखे तो पहरेदारों ने उनकी तलाशी ली तो देशी शराब बरामद हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डिंग थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे 4 लीटर शराब बरामद कर उनको अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार, जिला उपायुक्त के आदेशों की पालन के अनुरूप ग्राम पंचायत फूलकां की ओर से दो दिन पूर्व ही दिन-रात गांव की पहरेदारी शुरू की गई है। शुक्रवार को सुबह गांव के मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान भरत सिंह कुलड़िया व कुलदीप जांगू ने बाइक सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया। जब उक्त युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि ये युवक शराब तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पूछताछ में युवकों ने खुद को सिकंदरपुर निवासी बताया और फूलकां में शराब सप्लाई के लिए आने की बात की हामी भरी। पहरेदारों ने सरपंच के मार्फत डिंग थाना पुलिस को सूचित किया और उक्त दोनों युवकों को दबोचे रखा। बाद में डिंग थाना के थानेदार किशोरी लाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर शराब तस्करों से सख् से पूछताछ की तो उनसे 4 लीटर देशी शराब बरामद हुई। इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम कुलडिय़ा ने बताया कि दोनों युवकों से 4 लीटर के करीब देशी शराब पकड़ी गई। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का बाजार गर्म है कि लॉकडाउन में लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी है ऐसे में शराब तस्कर खुलेआम कैसे घूम रहे हैं। लॉकडाउन की आड़ में शराब तस्कर अपने धंधे को बखूबी अंजाम देने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

शराब तस्करी का मामला सामने आया है, मामला दर्ज कर लिया गया है।
-राजकुमार, प्रभारी डिंग थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें