सिरसा। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का एक वीडियो सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुमन एवं क्लर्क जयमल आपस में झगड़ते दिख रहे हैं। क्लर्क अपनी कुर्सी पर बैठे हुए हैं तो महिला सुपरिटेंडेंट काउंटर के सामने खड़ी किसी बात को लेकर बहस करती दिख रही हैं। कभी काउंटर के सामने तो कभी काउंटर के अंदर कुर्सी पर बैठे क्लर्क से बहस कर रही हैं।
वीडियो के अनुसार, क्लर्क अपनी कुर्सी पर बैठे काम कर रहे होते हैं। कुछ देर बाद डिप्टी सुपरिटेंडेंट आती हैं और उनसे किसी विषय पर जवाब मांगती हैं। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और विवाद बढ़ गया। कुछ देर तक विवाद चलता रहा। इसका किसी ने वीडियो बना लिया, जो कुछ देर बाद वायरल हो गया। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई ने कहा कि मैं फील्ड में थी।
शाम साढ़े 4 बजे ऑफिस में आई थी। ये मामला संज्ञान में नहीं है। अभी किसी ने शिकायत दी है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोई विवाद नहीं है। निजी बहस हुई थी, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। संवाद