फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल परिसर में मांस खाते हुए कुत्ते का वीडियो वायरल, कमेटी करेगी जांच

Wed, 13 Nov 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल परिसर में मांस खाता हुआ कुत्ता।  स्रोत : सोशल मी​डिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल में बने ट्राॅमा सेंटर के बाहर का एक कुत्ता का मांस का टुकड़ा खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच की तो कुत्ता मानव अंग खा रहा था। इस मामले की जांच क लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। अब कमेटी पता लगाएगी कि किस स्तर पर यह लापरवाही हुई है।
सिविल सर्जन एमके भादू का कहना है कि शुरुआती तौर पर पता चला है कि एक कुत्ता इंसानी मांस के एक हिस्से का टुकड़ा खा रहा था। ऐसा लगता है कि कुत्ता मांस का ये टुकड़ा बायो मेडिकल वेस्ट से उठाकर लाया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो कंपनी बायो वेस्ट उठाती है उसकी लापरवाही हो सकती है या अस्पताल स्टाफ की लापरवाही भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सीएमओ की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है। जो इस मामले की जांच करेगी और पता लगाएगी कि किस स्तर पर यह लापरवाही हुई है। इसके बाद संबंधित कर्मचारी या चिकित्सक पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मेडिकल वेस्ट उठाने वाले एजेंसी के कर्मचारियों की ओर से लापरवाही बरती गई है, तो एजेंसी को नोटिस देकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें