सिरसा। लोकसभा चुनाव प्रचार थमने को है। ऐसे में नेताओं में जोश और जज्बा देखने को मिल रहा है। इस जोश में कई नेता अपने भाषणों में भी गर्मी दिखाते हुए नजर आए। कुछ ऐसा ही वाक्य ऐलनाबाद के गांव दडबा कलां में हुई भाजपा की जनसभा में देखने को मिला। जब भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग भड़क गई। उन्होंने मंच पर दूसरी पार्टी के नेताओं पर निशान साधते हुए कहा कि यदि कोई मेरे कार्यकर्ता को आंखें दिखाएगा तो उनकी दोनों आंखें निकाल लूगी। जिसके बाद भले ही लोगों ने तालियां बजाई हो। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इस दौरान मंच पर भाजपा नेता कप्तान मीनू बैनीवाल भी मौजूद रहे।
बता दें कि जहां वीडियो के चलते जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग चर्चा में हैं। सूत्रों की माने पार्टी में कुछ मुद्दों को लेकर चल रही खिंचतान में भी जिलाध्यक्ष का नाम सामने आया है। जिसको लेकर पार्टी के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता की जुबा पर जिक्र है।
चुनावों से पहले ही बनी थीं जिलाध्यक्ष
निताशा सिहाग को लोकसभा चुनावों से पहले ही भाजपा ने जिलाध्यक्ष बनाया था। महिलाओं की पार्टी में सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने निताशा सिहाग पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष बनाया था। हालांकि भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी जिलाध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन उन्हें न बनने देने वाले खेमे ने निताशा सिहाग को जिलाध्यक्ष बनाया।
कार्यकर्ताओं की शिकायत आई थी कि विपक्षी दल के नेता कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं कि 25 मई बाद आपको देख लेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा कुछ किया तो तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। जिलाध्यक्ष होने के नाते यह मेरा फर्ज बनता है। हर परिस्थिति में उनके साथ रहूं। चुनाव के मौके पर कोई धमकाने की स्थिति पैदा करें तो मेरा यह बयान स्वभाविक है। निताशा सिहाग, भाजपा जिलाध्यक्ष, सिरसा।