फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले रात में बच्ची हुई हैवानियत की शिकार

Thu, 25 Sep 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन ही सात वर्षीय एक बच्ची हैवानियत की शिकार हो गई। शहरी क्षेत्र में बुधवार रात करीब ढाई बजे अज्ञात युवक ने घर के आंगन में सोई हुई बच्ची को अगवाकर उसके साथ खेतों में दुराचार किया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह बच्ची बेसुध हालत में प्रतापगढ़ स्थित खेतों में मिली। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार एक सात वर्षीय बच्ची जो कि नर्सरी कक्षा की छात्रा है अपने परिजनों के साथ बुधवार रात घर के आंगन में सोई हुई थी।

रात करीब ढाई बजे अज्ञात युवक उसे उठाकर प्रतापगढ़ स्थित खेतों में ले गया और उसके साथ दुराचार करके फरार हो गया। करीब तीन बजे उक्त बालिका की मां उठी तो उसने बेटी को गायब पाया।
विज्ञापन


तुरंत पूरा परिवार मासूम की तलाश में जुटा गया। बच्ची को खोजने के दौरान ही बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोगों ने उसे खेतों के अंदर बेसुध हालत में पड़ा देखा।

इस पर वे उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए। घटना की सूचना मिलते ही कीर्तिनगर चौकी प्रभारी रामनिवास पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।

चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुराचार होने की पुष्टि की। चौकी प्रभारी एएसआई राम निवास ने बताया कि बच्ची को उठाकर ले जाने और दुराचार करने वाले शख्स की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात शख्स के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला अधिवक्ता ने पीड़िता के बयान दर्ज करने चाहे, लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं बताई गई। इस पर अधिवक्ता ने पीड़िता की मां के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें