सिरसा। श्री हनुमान जयंती के अवसर विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने टाऊन पार्क में स्थित धार्मिक स्थल का विरोध जताया। परिषद सदस्य ने वहां पर जय श्री राम, जय हनुमान के नारे भी लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह धार्मिक स्थल अवैध रूप से बनाया गया है। इस दौरान विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में जिले में स्थित अवैध रूप से बने तमाम धार्मिक स्थलों का विरोध पुरजोर तरीके से किया जाएगा।
हनुमान जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की बैठक नगर मंत्री गौरव शर्मा के निवास पर हुई। जिसमें हनुमान जयंती के कार्यक्रम उन स्थानों में करने का निर्णय लिया। जहां अवैध रूप से कब्जा करके धार्मिक स्थल बनाए गए हैं। सिरसा में सबसे पहले सालासर धाम के पास बने टाउन पार्क में स्थित धार्मिक स्थल के पास सभी सदस्य एकत्रित हुए। यहां हनुमान चालीसा और बाबा बजरंग बली का कीर्तन किया गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने वहां पर जय श्री राम, जय हनुमान के जोरदार नारे लगाए। वहीं पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में उनका इस प्रकार से विरोध जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में जिला सेवा प्रमुख सुरेश गोयल, इंदरजीत सैनी, संदीप शर्मा, संदीप मेहता, राज पंडित, अरुण खट्टर, कृष्ण हिन्दू, संजय शर्मा सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।