फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराया, चालक गंभीर

Mon, 27 Apr 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 दुर्घटना स्थल पर खड़ी पिकअप।
विज्ञापन
फोटो 41
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। जीवन नगर से करीवाला सड़क पर रविवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें गांव संत नगर निवासी चालक इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने चालक को नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया।
वाहन सुबह करीब 6 बजे संत नगर की ओर से दमदमा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से तूड़ी से भरी ट्रॉली से साइड लेते समय तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहन बीच से टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीवाला पुलिस चौकी से एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि वाहन चालक को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा में दाखिल करवाया गया है। चालक की स्थिति गंभीर होने के चलते अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें