फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के कारण रविवार को सब्जी मंडी रहेगी बंद, एसोसिएशन ने किया फैसला

विज्ञापन
मंडी में आया हुआ आलू व प्याज। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के चलते सिरसा की अनाज मंडी रविवार को बंद रहेगी। इसका फैसला शुक्रवार को सब्जी मंडी एसोसिएशन व किसानों ने आपस में बैठक करके लिया। फैसले पर सभी पक्षों ने सहमति दी। वहीं बीते दिनों की अफवाह के बाद सब्जी मंडी में शुक्रवार को स्थिति सामान्य रही। सब्जियों के भाव व आवक मंडी में सामान्य ही रही। लेकिन बाहर रेहड़ीवालों ने मंडी से खरीदी सब्जी दोगुने दामों में ही बेची। हालांकि शुक्रवार को रेहड़ियों पर इतनी भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन

सिरसा सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह किसान अपनी सब्जियां लेकर पहुंचे। किसानों की सब्जियां आढ़तियों ने बोली के माध्यम से खरीदी। हालांकि शुक्रवार को सब्जियों के रेट सामान्य ही रहे। लेकिन जैसे ही रेहड़ी वालों ने सब्जियां खरीदकर बाहर बेची तो यह दो गुने दामों में बेची। सिरसा मंडी में शुक्रवार को जो बढ़िया प्याज 25 से 27 रुपये किलो बिका। वहीं बाहर रहेड़ी पर 40 रुपये किलो बिका। वीरवार को जो आलू मंडी में 50 किलो की बोरी एक हजार रुपये प्रति बिकी। वहीं शुक्रवार को यह 750 रुपये बिकी। भावों में तेजी नहीं थी। लेकिन मंडी में लोगों ने शुक्रवार को फ्रूट की बजाए सब्जियों को अधिक तवज्जो दी। सब्जियों में भी खराब न होने वाले आलू, प्याज और टमाटर की खरीद हुई।
सब्जी मंडी भाव रेहड़ी भाव
प्याज 25 से 27 रुपये किलो 40 रुपये किलो
आलू 15 रुपये किलो 30 रुपये किलो
गोभी 15 से 18 किलो 35 से 40 रुपये किलो
टमाटर 25 रुपये किलो 40 रुपये किलो
मंडी रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण बंद रहेगी, यह फैसला एसोसिएशन व किसानों ने सर्वसम्मति से लिया है। मंी में शुक्रवार को सब्जियों के दाम सामान्य दिनों की तरह ही थे। लोग सामान्य रेट पर शनिवार को मंडी से सब्जियां और फल खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गंगाराम बजाज, प्रधान, सब्जी मंडी एसोसिएशन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें