फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे प्रदेश में निकलेगा यूनिटी मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को इस अभियान का सबसे बड़ा चरण आयोजित होगा। इस दिन देश के हर जिले में पदयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047 के विजन से जुड़ा हुआ है। ये बातें कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल ‘लौह पुरुष’ ही नहीं थे, बल्कि वे भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे।
उन्होंने बिखरी हुई रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। उसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए यह ‘यूनिटी मार्च’ आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी सरदार पटेल के विचारों से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान 6 अक्तूबर से देशभर में प्रारंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसमें युवा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन, और यूथ लिडरर्स प्रोग्राम जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। हरियाणा में भी सभी जिलों में युवाओं, विद्यालयों और कॉलेजों के सहयोग से यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान के दूसरे चरण के तहत 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में एकता पदयात्राएं निकाली जाएंगी।
इन पदयात्राओं में योग और स्वास्थ्य शिविर, व्याख्यान, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, और नशा मुक्त भारत अभियान जैसी गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। हर गांव, गली और नगर में यह पदयात्रा एक जन-जागरण का रूप लेगी, जिससे लोगों के दिलों को जोड़ने का कार्य होगा। उन्होंने बताया कि पदयात्राओं में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलेंटियर्स और माई भारत संगठन के सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेंगे। स्कूलों और कॉलेजों में ‘प्री-इवेंट गतिविधियां’ आयोजित की जाएंगी, जिनमें सरदार पटेल के जीवन और विचारों पर नाटक, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें