फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत दुकानदारों और आमजन को किया जागरूक

विज्ञापन
डबवाली।जन जागरूकता यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन दे
विज्ञापन
डबवाली। जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत आबकारी एवं कराधान विभाग के तत्वावधान में डबवाली में आमजन और दुकानदारों को जीएसटी स्लैब में किए गए बदलाव के बारे में जागरूक किया गया। मंगलवार को कई बाजारों में पैदल यात्रा निकाली गई और वर्तमान जीएसटी दरों से सभी को होने वाले लाभ बारे अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जन जागरूकता यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, भाजपा नेता सतीश जग्गा, पार्षद विकास शर्मा, महेंद्र, पार्षद सुनील जिंदल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। ईटीओ नवीन नांदल की टीम ने नागरिकों और दुकानदारों को नए जीएसटी स्लैब पर जागरूक किया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा ने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से रोजमर्रा की चीजें सस्ती हुई हैं, जिसका व्यापारी वर्ग और आमजन को पूरा लाभ मिलेगा। जीएसटी स्लैब में बदलाव से व्यापारी और आमजन में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोग जैसे युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी और उद्यमी को ये बचत उत्सव का बहुत फायदा होगा और यह आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का कदम है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि आवश्यक चीजें जो रोजमर्रा की हिस्सा थीं, उनमें से बहुत सी जीएसटी फ्री हो गई है या फिर 5 प्रतिशत के न्यूनतम स्लैब में आ गई है, जिससे आम जनता को सीधे राहत मिलेगी। वहीं, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए स्पष्ट विजन के साथ कार्य कर रहे हैं। जीएसटी दरों में यह संशोधन इस कड़ी का हिस्सा है। लोगों में इस फैसले को लेकर त्योहार जैसा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें