फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण के तहत प्राथमिक स्कूलों में जांचीं व्यवस्थाएं, निदेशालय भेजी रिपोर्ट

Wed, 25 Dec 2024 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
स्कूल में गतिविधियों की जांच करते एफएलएन के कोऑर्डिनेटर डॉ. कपिल देव। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को जांचने के लिए मंगलवार को जिले के 252 प्राइमरी स्कूलों में एफएलएन के तहत शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण किया गया। पर्यवेक्षण के लिए टीमें सुबह प्रार्थना सभा से लेकर छुट्टी होने तक स्कूल में रहीं। पर्यवेक्षण के दौरान बच्चों की शिक्षा, उन्हें करवाई जानी वाली गतिविधियों, शिक्षकों की रिपोर्ट, मिड डे मील समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की गई। इसके बाद निदेशालय को ऑनलाइन रिपोर्ट भेजी गई।
जिले में कुल प्राइमरी स्कूल 523 है। पहले चरण में 252 राजकीय प्राइमरी स्कूलों में यह कार्यक्रम हुआ। दूसरे चरण में शेष रहे 271 स्कूलों में शिक्षा दीक्षा का कार्यक्रम होगा। जिले में एफएलएन गतिविधियों का संचालन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम की अगुवाई में करवाया जा रहा है। सभी पर्यवेक्षक ने विद्यालय मुखिया को अपना फीडबैक दिया। इसके बाद विद्यालय मुखिया, स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों, कक्षा प्रभारी के साथ बैठक भी की गई।
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::::::::::
कोऑर्डिनेटर ने तीन राजकीय स्कूलों का किया निरीक्षण
शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण कार्यक्रम के दौरान एफएलएन कोऑर्डिनेटर डॉ. कपिल देव ने राजकीय प्राइमरी स्कूल बरासरी, राजकीय प्राइमरी स्कूल धिंगतानिया, राजकीय मॉडल प्राइमरी स्कूल ढूकड़ा में निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय प्राइमरी सकूल मल्लेवाला का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रिंटरिच कार्य को जांचा, जो सही पाया गया। वहीं इसके बाद एफएलएन के तहत हो रही सभी प्रकार की गतिविधियों की जांच की। डॉ. कपिल देव ने बताया कि राजकीय स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की कुछ कमियां जरूर हो सकती है, लेकिन लर्निंग में सभी स्कूल बहुत अच्छे हैं।
::::::::::::::::::::::::::::::::
दूसरे चरण के बाद जारी होगी रिपोर्ट
मंगलवार को शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण कार्यक्रम के बाद सभी पर्यवेक्षकों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग को भेज दी है। फिलहाल रिपोर्ट को गुप्त रखा गया है। दूसरे चरण के कार्यक्रम के बाद विभाग की ओर से जिले के 523 राजकीय प्राइमरी स्कूलों की संयुक्त रिपोर्ट बनाकर जारी की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा।

-
इन गतिविधियों को जांचा
- प्रार्थना सभा का अवलोकन
- कक्षावार स्किल पासबुक का अवलोकन, स्किल का मूल्यांकन
- एफएलएन की प्रगति का पर्यवेक्षण
- शिक्षकों के कक्षा में पढ़ाने के तरीके का अवलोकन
- पाठ्यपुस्तकों, कार्य पुस्तकों तथा अन्य सामग्री का वितरण
- स्मार्ट शाला, बैग फ्री, अंग्रेजी मीडियम स्कूल, स्मार्ट क्लासरूम, गणित किट, डयूल डेस्क, बाल वाटिका, रफ़तार कार्यक्रम, प्रिंटरीच, निपुण रामलीला, टीएलएम व अन्य का अवलोकन
विज्ञापन

- स्कूल स्टाफ के साथ चर्चा, सुझाव, उपचार एवं रिपोर्ट लेखन
-
वर्जन
मंगलवार को जिले के खंड चोपटा, बड़ागुढा, ओढां व ऐलनाबाद के राजकीय प्राइमरी स्कूलों शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। स्कूलों की जांच रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। जो जल्द ही जारी की जाएगी। - डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर एफएलएन सिरसा।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें