फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उल्लास परीक्षा आज, 140 केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध

Sun, 15 Mar 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में वयस्क साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को एफएलएनएटी (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी असेसमेंट टेस्ट) आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलेभर में 140 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 25,463 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
जिले में कुल 41,232 शिक्षार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें से 15,769 शिक्षार्थी पहले ही परीक्षा दे चुके हैं जबकि शेष 25,463 शिक्षार्थियों को रविवार को होने वाली परीक्षा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज के सहयोग से सफल हो रहा अभियान : जिला उल्लास नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ. पीड. बेनीवाल ने बताया कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम समाज के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। जिले में बड़ी संख्या में शिक्षित नागरिक वॉलंटियर टीचर के रूप में जुड़कर निरक्षर वयस्कों को पढ़ा रहे हैं। 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर व्यक्ति ही परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने कहा कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति पढ़ना-लिखना सीखता है तो वह अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने में सक्षम बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें