संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले का अंतिम अवसर है। महाविद्यालय में 8 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रतिदिन भौतिक काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। इच्छुक छात्राएं निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
प्रेस प्रवक्ता कपिल कुमार सैनी ने बताया कि छात्राओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर देने के लिए दाखिले हो रहे हैं। इनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए और बीसीए प्रमुख पाठ्यक्रम हैं। साथ ही बीए विद मेजर इन पंजाबी तथा बीए विद मेजर इन इंग्लिश भी उपलब्ध हैं।
छात्राएं अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार पाठ्यक्रम चुन सकती हैं। प्राचार्य शत्रुजीत ने बताया कि भौतिक काउंसिलिंग में सीटों और पात्रता की जांच होगी। संबंधित दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद पात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।