सिरसा के ई ब्लॉक की रहने वाली योग बाला पत्नी अजय कुमार ने पुलिस क़ो दी शिकायत में बताया कि वीरवार देर शाम को बाजार से अपने स्कूटी पर घर आई थी। जब वह अपने घर का गेट खोल रही थी, तभी पीछे से एक युवक आया और उसके गले से 2 तोले की सोने की चेन झपट ली।
गर्मी के चलते लोग घरों में कैद रहते हैं और गलियां सुनसान हो जाती हैं। ऐसे में घरों से बाहर निकलने वालो को स्नेचिंग करने वाले अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सिरसा के ई ब्लॉक में सामने आया हैं। दो बाइक सवार युवकों ने में महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अचानक हुए हमले में महिला अपने घर के आगे गिर गई और घायल हो गई। महिला से शोर मचाने पर परिजन बाहर आये और महिला को नागरिक अस्पताल लेकर गये। वहीं यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार ई ब्लॉक की रहने वाली योग बाला पत्नी अजय कुमार ने पुलिस क़ो दी शिकायत में बताया कि वीरवार देर शाम को बाजार से अपने स्कूटी पर घर आई थी। जब वह अपने घर का गेट खोल रही थी, तभी पीछे से एक युवक आया और उसके गले से 2 तोले की सोने की चेन झपट ली। योग बाला ने बताया कि उसने युवक का हाथ पकड़ लिया तो युवक के जोर लगाकर भागने की वजह से वह नीचे गिर गई और उक्त युवक चेन छीनकरभाग कर पहले बाइक स्टार्ट किए हुए युवक की बाइक पर बैठ के भाग गये।
विज्ञापन
बता दे कि यह सारी है वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार होकर दो युवक गली में आने से लेकर घटना क़ो अंजाम देने की सारी वारदात कैद हो गई। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।