फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नाबालिग बहनों से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Wed, 07 Jan 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता बहनें कक्षा 8वीं और 9वीं कक्षा की छात्रा हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता बहनों का बयान दर्ज किया है। महिला पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी एक बेटी (15) वर्ष की और दूसरी (16) साल की है। दोनों बेटियों का बंटी और अनिल नामक युवक से मोबाइल फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। नवंबर 2025 में दोनों युवक उन्हें जबरन एक जगह पर ले गए और डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।
परिजनों ने बताया कि धमकी के डर से बेटियों ने कुछ नहीं बताया। इसके बाद दोनों युवकों ने उन्हें फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों बेटियों ने हिम्मत जुटाकर अपने घरवालों को आप बीती बताई। इस घटना के संबंध में जांच अधिकारी एवं महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें