फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Wed, 23 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। जिले में विभिन्न सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मंगलवार दोपहर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया।
    गांव दड़बा निवासी विनोद कुमार भादरा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर काम करता था। मंगलवार तड़के विनोद अपने चचेरे भाई दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नींद आने पर ट्रैक्टर से गिरा युवक, मौत
वहीं, नेशनल हाईवे नौ कोटली के पास सोमवार रात को एक युवक की ट्रैक्टर से नीचे गिरने से मौत हो गई। गांव बाजेकां निवासी पवन कुमार सोमवार को अपनी मौसी के बेटे दर्शन के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर गोहाना गया था। रात को वापस आते समय दर्शन ट्रैक्टर चलाने लगा और पवन साथ की सीट पर बैठ गया। पवन को कोटली के पास नींद आ गई और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। उसे गंभीर चोट आई  और लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डिंग पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें