फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में नशे के कारण दो युवक की मौत, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Wed, 23 Apr 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली में पकड़े गए आरोपी।    स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। कालांवाली क्षेत्र में नशे से मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन नशे के कारण मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में गांव दादू में नशे के कारण लगातार दो दिनों में दो युवकों की मौत का मामला सामने आया है।

इसमें एक परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। जबकि दूसरे परिवार ने कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। गांव वालों का कहना है कि होर पासे है गोड्डे-गोड्डे तक चिट्टा, साडे पिंड है मोडे-मोडे तक चिट्टा। चिट्टे नाल टाइम तोह पेहला रोज जवानी मौत दे मुंह विच जा रही है (दूसरे जगह तो पैर-पैर तक चिट्टे हैं, मेरे यहां कंधों तक चिट्टे फैले हुए हैं। चिट्टे के कारण जवानी समय से पहले मौत के मुंह में जा रही है) लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कुछ नहीं कर रहे।
विज्ञापन


गांव पक्का शहीदां के 30 वर्षीय युवक मनदीप सिंह की मंगलवार को गांव दादू में नशे की ओवरडोज के चलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनदीप सिंह काम करने के लिए कहकर गांव दादू में गया था। वह अपने दो वर्षीय बेटे को भी ले गया था।

वहां पर नशे की ओवरडोज लेने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई गुरदास सिंह का आरोप है कि अमरजीत सिंह व निक्का सिंह निवासी गांव दादू ने उसके भाई को नशे की ओवरडोज दी है। जिस कारण उसकी मौत हुई है। मृतक के भाई गुरदास सिंह के बयान पर सिंघपुरा चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं,दूसरे मामले में गांव दादू के ही एक अविवाहित युवक की भी अपने घर पर नशे के कारण मौत हुई है। लेकिन परिवार की तरफ से लोकलाज के चलते इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई है। ग्रामवासियों के अनुसार
गांव में इससे पहले भी काफी मौतें हो चुकी हैं।

मनोहर लाल के समक्ष रख चुके है मांग, बदल दिया था स्टाफ

इससे पहले 29 मई 2022 को भी ओढ़ां में आयोजित प्रगति रैली के बाद गांव दादू में पहुंचे प्रदेश के तत्कालीन सीएम मनोहर लाल के समक्ष भी गांववासियों ने गांव में सरेआम चिट्टा बिकने की बात कहते हुए नशे पर सख्ती करने की मांग रखी थी। जिस पर मनोहर लाल ने एसपी सिरसा को तुरंत सिंघपुरा चौकी स्टाॅफ बदलकर नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के आदेश दिए थे। इसके बाद अगले दिन ही एसपी सिरसा ने सिंघपुरा चौकी का पूरा स्टाफ बदल दिया था।

पंचायती राज दिवस के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे समस्या

पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में भाग लेने के लिए ग्राम पंचायत दादू के सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति मेंबर भी गए हुए हैं जो प्रदेश के सीएम नायब सैनी के समक्ष गांव में नशे से हो रही मौतों के बारे में अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस अपने स्तर पर हर गांव व शहर में घर-घर जाकर आमजन को जागरूक कर रही है। नशा पीड़ितों का मुफ्त इलाज भी करवाया जा रहा है, लेकिन आमजन खासकर पुरुषों का पुलिस को ज्यादा सहयोग नहीं मिल रहा। पीड़ित परिवार की करीब 10-12 प्रतिशत महिलाएं जरूर नशा तस्करों की जानकारी दे रही हैं, जिस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है। कोई भी एक शिकायत ऐसी सामने ला दें, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई न की हो। यदि किसी पुलिसकर्मी ने नशा तस्कर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की हो तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे। - संदीप जाखड़, डीएसपी कालांवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें