फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोटरसाइकिल सवार दो युवक 40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Tue, 28 May 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
12 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया युवक पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
सिरसा। एंटी नारकोटिक सेल टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान परगट सिंह तथा गुरमेल सिंह निवासी गांव मल्लेकां थाना सदर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी ने बताया कि टीम गश्त के दौरान गांव मल्लेकां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवकों ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने उक्त युवकों को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रभारी ने बताया कि मोटरसाइकिल तथा हेरोइन को कब्जे में लेकर पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ सदर थाना सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
चार ग्राम हेरोइन के साथ युवक को पकड़ा





डबवाली। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने वार्ड 7 से एक युवक को चार ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। युवक के खिलाफ शहर थाना डबवाली पुलिस ने मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी एएनसी स्टाफ सुरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश उर्फ केशु निवासी वार्ड 7 इंदिरा कॉलोनी डबवाली के रूप में हुई है। सहायक सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ शहर में गश्त में रात्रि गश्त कर रहे थे। जब इंदिरा कॉलोनी स्थित वार्ड सात में पहुंचे तो उन्हें एक युवक घूमते हुए दिखाई दिया। टीम ने शक के आधार पर युवक को रुकवाकर रात में घूमने का कारण पूछा। युवक को संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। शक के बिनाह पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
12 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू

सिरसा। सीआईए स्टाफ डबवाली टीम ने ओढ़ां टी प्वाइंट कालांवाली से एक युवक को 12 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली निरीक्षक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान गुरमेल सिंह पुत्र सोना सिंह निवासी फतुवाला जिला फाजिल्का पंजाब के रूप मे हुई है।

सहायक उप निरीक्षक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में टीम रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान डबवाली से मंडी कालांवाली जा रहे थे। जब वे ओढ़ां टी प्वाइंट मंडी कालांवाली पहुंचे तो एक युवक पर लिंक रोड से सड़क पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को रोककर रात में घूमने का कारण पूछा। युवक कोई जवाब नहीं दे पाया। शक के आधार पर जब युवक की जांच की गई तो उसके लोअर की जेब से 12 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें