फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heatwave: हरियाणा में गर्मी का कहर, सिरसा में तापमान 50 डिग्री से पार, हिसार में व्यक्ति की मौत

Tue, 28 May 2024 07:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

इस बार गर्मी लगातार कहर ढा रही है। गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। हरियाणा में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिक गर्मी रही। औसत तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को सिरसा में पारा 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार में के अलावा कई जिलों में 48 डिग्री से उपर तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सिरसा ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम के मापक यंत्र के अनुसार तापमान 50 डिग्री पार कर गया है। दूसरे नंबर पर हिसार के बालसमंद में 49.3 डिग्री सेल्सियस तामपान पहुंच गया है। वहीं नूंह में तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार सोमवार के मुकाबले प्रदेश में औसत 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। जोकि सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। 

हिसार में गर्मी के कारण भारत नगर में रहने वाले 24 साल के युवक पवन को अचानक चक्कर आ गए। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां आपातकालीन कक्ष में उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। गर्मी के कारण शहर में यह तीसरी मौत है। पिछले सप्ताह दो लोगों की गर्मी के कारण मौत हुई थी।

मजदूरी का करता था काम
परिजनों के मिली जानकारी के अनुसार भारत नगर निवासी रमेश कुमार का 24 साल का बेटा पवन मजदूरी करता था। दोपहर को वह घर पर मौजूद था। घर की पहली मंजिल से जब वह सीढि़यों से नीचे उतर रहा था तो गर्मी के कारण उसको अचानक चक्कर आ गए। उसके बाद उल्टी शुरू हो गई और बेहोशी की हालत में चला गया।
विज्ञापन


पवन की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल लेकर आए। आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकाें ने पवन का उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गर्मी के कारण पवन की मौत हो गई। बाकी पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

दो की पहले हुई थी मौत
गत बुधवार को आजाद नगर स्थित किसान कॉलोनी में अत्यधिक शराब के सेवन और गर्मी के कारण 34 साल के सिकंदर की मौत हो गई थी। वहीं उकलाना क्षेत्र में गर्मी के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


ये रहा प्रदेश में तापमान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें