फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की 760 प्रतिबंधित गोलियों सहित दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से नशे की 410 कैप्सूल व 350 प्रतिबंधित गोलियों के साथ दो युवकों को काबू किया है। प्रथम मामले में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बस स्टैंड सिरसा क्षेत्र से एक युवक को नशे की 410 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान रविदत्त उर्फ रवि निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में जिला की शहर डबवाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव देसूजोधा क्षेत्र से एक युवक को नशे की 350 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। शहर डबवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान गगनदीप निवासी देसूजोधा के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें