फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित व्यक्ति काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव फग्गू क्षेत्र से एक व्यक्ति को 7 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ काबू किया है। जानकारी देते हुए रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रणधीर सिंह उर्फ धीरा निवासी नट जिला बठिंडा पंजाब के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ रोड़ी थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रोड़ी थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव फग्गू क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी पर उसके कब्जा से 7 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें