फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चतरगढ़ पट्टी से 4.25 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर पकड़े

Fri, 21 Mar 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और मामले की जानकारी देते एसपी विक्रांत भूषण।
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने शुक्रवार को नशा तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाई वाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी क्षेत्र से कार सवार दो युवकों को 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया।
विज्ञापन


दोनोंं आरोपियों से बरामद की गई हेरोइन के पैकेट के ऊपर पाकिस्तान करंसी का 10 रुपये का आधा नोट लगा हुआ था। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान 19 वर्षीय अभिषेक पुत्र जय सिंह निवासी नाईवाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी, सिरसा व 21 वर्षीय प्रदीप पुत्र गुरचंद निवासी नरुआना, जिला बठिंडा, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र की टीम की विशेष भूमिका रही।

एसपी ने बताया कि सीआईए टीम गश्त के दौरान शहर सिरसा के चतरगढ़ पट्टी क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान एक कार में सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने कार वापस मोड़ने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस टीम ने कार सवार दोनों युवकों को काबू कर जब राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली तो आठ पैकेट में पुलिस को 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ शहर के सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है।
विज्ञापन


आरोपी पंजाब से खरीदकर लाए थे हेरोइन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे ये हेरोइन पंजाब से खरीद कर लाए थे। इसे सिरसा शहर व आसपास के एरिया में सप्लाई किया जाना था। जांच के दौरान हेरोइन बरामदगी में पाकिस्तान करंसी का नोट भी मिला है। इसलिए पाकिस्तान से तार जुड़े होने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें