फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चों संग लापता हुईं दो विवाहिता, एक का पति से हो गया था झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गत दिवस विभिन्न स्थानों से 2 विवाहिता अपने बच्चों संग लापता हो गईं। पुलिस ने पति के बयान पर एफआईआर दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है। पहला मामला शहर के गोशाला मोहल्ले का है। गोशाला मोहल्ला निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गत दिवस उसकी 24 वर्षीय पत्नी तन्नू अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ घर से बाहर गई थी और वापस लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन

विनोद का कहना है कि उसने अपने ससुराल चुरू (राजस्थान) में पता किया लेकिन तन्नू वहां भी नहीं गई। विनोद के मुताबिक उसने अपने तौर पर अपनी पत्नी व बेटी की हर जगह तलाश कर ली है लेकिन दोनों का कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच अधिकारी रितु रानी का कहना है कि विनोद की शिकायत पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही लापता महिला की तलाश कर ली जाएगी।

वहीं गांव मल्लेका से पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने के बाद विवाहिता अपनी बेटी को लेकर लापता हो गई। पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार निवासी मल्लेका ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। गत दिवस उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर घर के बाहर चली गई और वापस नहीं लौटी। दोनों की रिश्तेदारी सहित हर जगह पर तलाश की परंतु कुछ पता नहीं चला। सदर थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही लापता महिला का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में सिरसा जिला में विभिन्न इलाकों से 10 महिलाएं लापता हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें