फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेट्रोल व डीजल की कमी के अंदेशे को लेकर पेट्रोल पंपों पर लगी लोगों की भीड़

विज्ञापन
डबवाली में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़
विज्ञापन
गोरीवाला। खंड डबवाली के पेट्रोल पंपों पर मंगलवार से भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। ट्रांसपोर्टरों व ट्रक ड्राइवर के हड़ताल पर चले जाने से लोगों को अंदेशा है कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की आगामी दिनों में कमी आ सकती है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल व डीजल भरवाते नजर आए। हिट एंड रन कानून के खिलाफ हरियाणा में भी ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर लामबंद होने लगे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खंड डबवाली में करीब 70 से 80 पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंपों पर ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवरों द्वारा पेट्रोल व डीजल की पूर्ति की जाती है। जिला सिरसा के पेट्रोल पंपों पर आईओसीएल पानीपत डिपो से 250 ट्रक डीजल व पेट्रोल की खपत को पूरा करते हैं। वहीं वाहन चालकों का मानना है कि अगर इसी तरह से ट्रांसपोर्टरों व ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल लंबे दिनों तक जारी रही तो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की कमी नजर आ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन चालक अपने वाहनों में पेट्रोल व डीजल डलवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर भीड़ के रूप में जमा हो रहे हैं।
ज्ञानचंद मेहता प्रधान पेट्रोल और डीजल संगठन जिला सिरसा ने बताया की ट्रांसपोर्टरों व ट्रक ड्राइवर पर हिट एंड रन थोपना सरासर गलत है। अगर यह कानून रहा तो कोई भी गाड़ी नहीं चलाएगा। इतनी बड़ी सजा और जुर्माना किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की कमी नहीं है। अगर हड़ताल निरंतर जारी रहती है तो इसका असर अवश्य देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें