फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: एक किलो हेरोइन के साथ राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार, डबवाली सीआईए को मिली सफलता

Sat, 22 Oct 2022 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

शनिवार देर रात को सीआईए डबवाली इंचार्ज प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ डिंग रोड क्षेत्र में गश्त पर थी। सूचना मिलने पर टीम पेट्रोल पंप के पास पहुंची। टीम को चाय की दुकान पर बैठे दो युवक संदिग्ध प्रतीत हुए।
विज्ञापन
arrest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईए डबवाली और डिंग थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे एक किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को डिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हेरोइन सहित पकड़ा। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान गुलाम नबी उर्फ गामी व सद्दाम निवासी भुरानपुरा तहसील टिब्बी थाना तलवाड़ी झील जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई। 

विज्ञापन

नशे की रोकथाम के लिए सिरसा पुलिस की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

शनिवार देर रात को भी सीआईए डबवाली इंचार्ज प्रेम कुमार अपनी टीम के साथ डिंग रोड क्षेत्र में गश्त पर थी। सूचना मिलने पर टीम पेट्रोल पंप के पास पहुंची। टीम को चाय की दुकान पर बैठे दो युवक संदिग्ध प्रतीत हुए। दोनों युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी विनोद कुमार पीजीटी जीजीएसएस कोटली के समक्ष तलाशी ली गई तो दोनों युवकों की जेबों से 500-500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। टीम ने दोनों युवकों को काबू कर डिंग थाने में पहुंचा दिया। पुलिस ने डिंग थाना एएसआई सुरेश कुमार के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

पहली बार पकड़ी गई इतनी मात्रा में हेरोइन 
सिरसा पुलिस ने पहली बार क्षेत्र से एक किलो हेरोइन पकड़ी है। इससे पहले इससे कम मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई थी। वहीं सिरसा पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। उक्त आरोपी राजस्थान क्षेत्र से हेरोइन लेकर आए थे। वहीं पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें